मिर्च की खेती: बीज से फसल तक पूरी गाइड? जानिए सही मिट्टी, किस्में, बुवाई, खाद, सिंचाई, कीट-रोग नियंत्रण और बेहतर उत्पादन की पूरी जानकारी।

उपयुक्त समय और जलवायु :
उपयुक्त समय – बुवाई का समय आम तौर पर खरीफ में जून–जुलाई और रबी मौसम में सितंबर–अक्टूबर में बुवाई की जाती है, आपके क्षेत्र के हिसाब से थोड़ा आगे-पीछे हो सकता है।
जलवायु – मिर्ची की खेती के लिए मिर्ची की खेती के लिए जलवायु गर्म और नम जलवायु सबसे उपयुक्त है। लगभग 20–30°C तापमान बेहतर रहता है। बहुत ज्यादा ठंड, पाला, और तेज गर्मी नुकसान पहुँचा सकती है।
खेत की तैयारी और बुवाई की विधि :
मिट्टी जुताई – मिर्च की खेती के लिए मिट्टी की जुताई अच्छी तरह करें, खरपतवार को पूरी तरह हटाएँ और खेत को साफ़-सुथरा रखकर पौधों की बढ़वार के लिए बेहतरीन माहौल बनाएं।
मिट्टी की टेस्टिंग – मिर्च की खेती के लिए मिट्टी की टेस्टिंग कराकर pH, पोषक तत्व और उर्वरता जाँचें… ताकि सही खाद व उर्वरक की मात्रा तय की जा सके।
मिर्ची की किस्में – कुछ प्रमुख किस्में हैं: पंत सी-1, पूसा ज्वाला, अर्का लोहित, काशी अनमोल, काशी अर्ली, और LC A-235 सही किस्म चुनने के लिए अपने क्षेत्र का मौसम, मिट्टी और पानी की उपलब्धता, तथा बाजार की मांग को ज़रूर ध्यान में रखें।
बीच का चयन – रोग-प्रतिरोधी, जलवायु-अनुकूल प्रमाणित मिर्ची बीज चुनें, पैकेट की तारीख और अंकुरण क्षमता ज़रूर चेक करें, और लोकल कृषि विभाग की सिफारिश देख लें। इससे पौधे स्वस्थ रहेंगे और पैदावार बेहतर होगी।
कीट-रोग नियंत्रण – पहले कीट की सही पहचान करें, फिर कृषि विभाग की सिफारिश के अनुसार उपयुक्त कीटनाशक लेबल पर दिए निर्देशों के साथ छिड़कें। समय, मात्रा और सुरक्षा का पूरा ध्यान रखें।

FAQ:
मिर्ची की खेती में कीट लगने पर क्या करें? – पहले कीट की पहचान करें, फिर कृषि विभाग की सलाह के अनुसार उचित कीटनाशक का छिड़काव करें।
मिर्ची के पौधों में सिंचाई का सही तरीका क्या है? – मिट्टी में नमी बनाए रखें और जरूरत के अनुसार हल्की सिंचाई करें, जलभराव से बचें।
संतुलित खाद – गोबर की सड़ी-गली खाद या वर्मी कम्पोस्ट, मल्चिंग के लिए फसल अवशेष और नीम-आधारित खाद का संतुलित इस्तेमाल करें। मिट्टी की जांच के अनुसार पोषक तत्व जोड़ते रहें।
अच्छी किस्म के बीज, सही मिट्टी, संतुलित खाद, उचित सिंचाई और समय पर कीट-रोग नियंत्रण से बेहतर उत्पादन और अच्छा मुनाफ़ा मिल सकता है। मिर्च की खेती: बीज से फसल तक पूरी गाइड । अधिक जानकारी के लिए https://agriwelfare.gov.in जैविक खेती के आसान तरीके: कम लागत में बेहतर उत्पादन देख सकते आप ।

Pingback: रबी फसल की तैयारी 202 6: सितंबर में किसान कौन-कौन से काम करें? - KrishiPlus